फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polo Match: बेदला ट्रोजन्स ने जीता राजस्थान टूरिज्म पोलो कप, पदमनाभ सिंह की हैट्रिक, RCA अध्यक्ष गहलोत बोले...

Sun, 22 Jan 2023 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान टूरिज्म पोलो कप टूर्नामेंट के फाइनल में बेदला ट्रोजन्स ने रजनीगंधा अचीवर्स हराकर कप जीत लिया। ट्रोजन्स ने रजनीगंधा अचीवर्स को 7-4 से मात दी।
विज्ञापन
राजस्थान टूरिज्म पोलो कप टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान टूरिज्म पोलो कप टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को रामबाग पोलो क्लब मैदान में बेदला ट्रोजन्स और रजनीगंधा अचीवर्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पदमनाभ सिंह की हैट्रिक की बदौलत बेदला- ट्रोजन्स ने  रजनीगंधा अचीवर्स को 7-4 से मात दी। पोलो के इस कड़ी टक्कर वाले मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों की खासी भीड़ उमड़ी। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत, समाजसेवी और सीएम गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत, पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ रश्मि शर्मा ने विजेताओं को राजस्थान टूरिज्म पोलो कप सौंपा।

विज्ञापन


हैट्रिक गोल से जीत दिलाकर पदमनाभ सिंह बोले- एक अच्छा अनुभव रहा
राजस्थान पोलो कप की ट्रॉफी जीतने के बाद पदमनाभ सिंह ने कहा-"यह एक अच्छा अनुभव रहा कि पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित राजस्थान टूरिज्म पोलो कप के पहले आयोजन में यह ट्रॉफी राजस्थान के बेदला ट्रोजन्स ने जीती।"


विज्ञापन

पोलो से सदियों पुरानी परंपरा और पर्यटन को बढ़ावा-वैभव गहलोत

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा- पोलो खेल राजस्थान की संस्कृति का अभिन्न अंग है। ऐसे आयोजनों से सदियों पुरानी परंपरा और पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन और पोलो खेल को नई उंचाईयों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही पोलो टूर्नामेंट को लेकर लोगों में बहुत उत्साह देखा जा रहा है। सुनीता गहलोत ने भी सभी खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना की।

पोलो खेल में देश-दुनिया के पर्यटकों की बहुत दिलचस्पी
राजस्थान सरकार की पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा कि पोलो खेल में देश-दुनिया के पर्यटक बहुत दिलचस्पी लेते हैं। ऐसे में पर्यटन विभाग की ओर से पूरी कोशिश की जा रही, ताकि इस पारंपरिक खेल को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि इस खेल में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। राजस्थान टूरिज्म पोलो कप आने वाले दिनों में प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगा और इसके जरिए प्रदेश का पर्यटन विभाग पोलो टूरिज्म क्षेत्र में नए डायमेंशन बनाएगा।

7 दिन चले टूर्नामेंट में 4 टीमों ने हिस्सा लिया
16 से 22 जनवरी तक चले इस टूर्नामेंट में 4 टीम- बेदला ट्रोजन्स पोलो, रजनीगंधा अचीवर्स, कृष्णा पोलो और सामोद पोलो ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में देश-विदेश के खिलाड़ियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह और अवार्ड फंक्शन में राजस्थान पोलो क्लब के सचिव दिग्विजय सिंह, पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुमित सरोच, उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत सहित पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें