फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: नए मंडी परिसर में दो छात्र पानी की टंकी पर चढ़े, कूदने की धमकी, छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग

Wed, 16 Aug 2023 05:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

छात्र नेता राहुल उवार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने छात्र संघ चुनाव पर जो रोक लगाई है उस पर मुख्यमंत्री फिर से विचार करें। हम छात्रों के हित के लिए संघर्ष करते हैं। छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी होती है।
विज्ञापन
भरतपुर में पानी की टंकी पर चढ़े दो छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर शहर में दो छात्र छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन 4 घंटे तक छात्र टंकी पर चढ़े रहे। 

विज्ञापन


मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नए मंडी स्थित परिसर में पानी की टंकी का है। जहां छात्र नेता राहुल उवार और देवेंद्र सिंह मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गए। इससे मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी सिटी नागेंद्र सिंह और एसडीएम सृष्टि जैन मौके पर पहुंची और पुलिस के जवान भी लगाया गया। लेकिन, छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। 

छात्र नेता राहुल उवार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने छात्र संघ चुनाव पर जो रोक लगाई है उस पर मुख्यमंत्री फिर से विचार करें। हम छात्रों के हित के लिए संघर्ष करते हैं। छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी है, लेकिन मुख्यमंत्री ने चुनाव नहीं कराने का ऐलान कर छात्रों के साथ कुठाराघात किया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा राहुल ने कहा कि हाल ही में बने डीग जिले में उवार गांव को शामिल किया गया है। उसने मांग करते हुए कहा कि गांव को भरतपुर जिले में ही शमिल किया जाए। इन्हीं दो मांगों को लेकर छात्र पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक छात्र नीचे आने को तैयार नहीं थे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें