अधिक मास की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर मंदिर के दर्शन किए। अमावस्या के कारण पुष्कर के बाजारों, घाटों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रखे थे।
तीर्थ नगरी पुष्कर में अधिक मास की अमावस्या के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना कर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। यहां अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई थी जो देर शाम तक बनी रही। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की तो वहीं कई श्रद्धालुओं ने पितरों का तर्पण कर पिंडदान किया।
विज्ञापन
अमावस्या के कारण पुष्कर के बाजारों, घाटों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रखे थे। हालांकि, नगर पालिका की ओर से व्यवस्थाओं में कमी होने के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।