फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 36 साल से नकबजनी और 15 साल से धोखाधड़ी मामले में थे वांटेड

Sun, 26 Mar 2023 11:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोटा की विज्ञान नगर थाना पुलिस ने 36 साल से नकबजनी और 15 साल से धोखाधड़ी के मामले में फरार 2 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा पुलिस के सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि सीओ पंचम संजय सिंह चंपावत के निर्देशन और विज्ञान नगर थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने नकबजनी के मामले में 36 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रंगलाल मीणा पुत्र मोतीलाल (62 साल) निवासी बोरदा थाना अकलेरा जिला झालावाड़ को रामगंज मंडी कोटा ग्रामीण क्षेत्र से और धोखाधड़ी के मामले में 15 साल से फरार सिकंदर खान पुत्र मुन्ना अली (55 साल) निवासी गांव डूसरा पोस्ट गजनपुरा जिला बारां को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन




स्थाई वारंटी रंग लाल मीणा शातिर नकबजन
एसपी चौधरी ने बताया कि स्थाई वारंटी रंग लाल मीणा शातिर नकबजन रहा है। थाना विज्ञान नगर में दर्ज मामले में 36 साल से फरार चल रहा था। आरोपी वारदात के बाद से ही गांव छोड़कर विभिन्न स्थानों पर छिपते हुए वर्तमान में रामगंजमंडी थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर कॉलोनी में छिपा हुआ था। आरोपी सिकंदर खान भी धोखाधड़ी के मामले में फरार होकर पुलिस से छिपता फिर रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें