फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीवरेज लाइन की खुदाई कर रहे दो मजूदर मिट्टी ढहने से दबे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर 

Mon, 06 Jun 2022 10:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में सीवरेज की खुदाई कर रहे दो मजूदर मिट्टी ढहने से दब गए। हादसे में एक मजूदर की मौत हो गई। 
विज्ञापन
जेसीबी से मिट्टी हटाकर मजूदरों को निकाला बाहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में सोमवार को सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान हादसा हो गया। खुदाई कर रहे दो मजूदर मिट्टी ढहने से दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गईं, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शहर के काला तालाब इलाके की है। पुलिस ने बताया कि यहां सीवरेज खुदाई का काम चल रहा है। सोमवार को मजदूर लाइन की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और दो मजूदर उसके नीचे दब गए। जेसीबी सहित अन्य तरह से मिट्टी हटाकर मजूदरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण नहीं, दिन रात कर रहे काम
सीवरेज खुदाई में लगे मजदूरों ने आरोप लगाया कि उनके पास सुरक्षा उपकरण नहीं हैं। सरकार की ओर से जल्द काम खत्म करने के दबाव के कारण मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। ठेकेदार से बार-बार कहने पर भी वह सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं करा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें