राजस्थान में स्वाइन फ्लू से हालत गंभीर होती जा रही है। अजमेर और जयपुर में जिन दो लोगों के स्वाइन फ्लू का टेस्ट पॉजिटिव आया था उन दोनों की मौत हो गई है।
स्वास्थ मंत्री राजेंद्र राठौर का कहना है कि हर साल के मुकाबले इस साल स्वाइऩ फ्लू ज्यादा तेजी और गंभीर रूप से राज्य में फैल रहा है।
अजमेर और जयपुर में दो लोगों की एच1एन1 इन्फेक्शन से मौत होने के बाद स्वास्थ मंत्री ने कई सरकारी अस्पतालों का दौरा किया और पीड़ितों और सुविधाओं के बारे में जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक जयपुर में एक 60 साल की महिला को रविवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने के बाद आईसीयू में दाखिल कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
इसके अलावा अजमेर में एक 26 साल की लड़की ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।