फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जी-20 महिला समूह की बैठक शुरू, लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण और घरेलू कामकाज समेत इन मुद्दों पर चर्चा

Thu, 13 Apr 2023 10:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दुनिया में महिला नेतृत्व वाले विकास के लिए रणनीति बनाने पर गुरुवार से जयपुर में 2 दिन तक जी -20 के महिला समूह की बैठक हो रही है। महिला समूह की मुख्य समन्वयक धरित्री पटनायक ने उद्घाटन सत्र में अपनी बात रखी।
विज्ञापन
जी-20 महिला समूह की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में 2 दिन की जी -20 महिला समूह की बैठक के उद्घाटन सत्र में गुरुवार को लैंगिक समानता , महिला सशक्तिकरण के साथ ही घरेलू कामकाज और बुजुर्गों की सहायता में पुरुषों की सहभागिता विषय पर विचार रखे गए। जिस तरह महिलाएं घरों से बाहर निकलकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। ऐसे में पुरुषों की भी जिम्मेदारी बन जाती है कि वह घर के कामों में हाथ बंटाएं। इसके लिए बॉन्डिंग और आपसी सम्मान होना बहुत जरूरी है। उद्घाटन सत्र में अनौपचारिक संगठन में काम करने वाली महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


राजस्थान में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई कदम उठाए 
महिला - 20 की अध्यक्ष डॉ संध्या परेचा ने बताया कि वीमन -20 जी-20 का आधिकारिक समूह है। जिसकी स्थापना 2015 में तुर्की की अध्यक्षता में लैंगिक समानता के लिए की गई थी। इसका प्राथमिक उद्देश्य महिला सशक्तिकरण ,महिला अधिकारों की वकालत और उनके लिए एक मंच का निर्माण करना है। उद्घाटन सत्र में राजस्थान की प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रेया गुहा ने बताया कि राजस्थान में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई तरह के कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें