राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी महासंघ के आंदोलन के अंतर्गत ब्लॉक फतेहपुर, रामगढ़ के बाबूओ द्वारा उपखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पहले कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।
इन मांगों को लेकर चल रहा है आंदोलन
कार्मिकों के ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने वेतन में कटौती कर अपने ही आदेशों लिखित समझौतों को दरकिनार कर हठधर्मिता कर रखी है । जिसके विरोध में हमने प्रदर्शन कर यह ज्ञापन दिया है। 16 अप्रैल तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 17 अप्रैल को जयपुर में विशाल महापड़ाव करेंगे । जब तक सरकार कार्मिकों की बात नहीं मानती तब तक यह महापड़ाव चालू रहेगा।
प्रदर्शन में कर्मचारी रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान अमरचंद लक्ष्मीकांत, खलील अहमद, दीनदयाल, राकेश, दिनेश जोशी, विकास जांगिड़,अजय भातरा, धर्मपाल, रामकरण सिंह, अजय तिवारी, राकेश, वेद प्रकाश, मेनपाल ,अल्ताफ ,पुरुषोत्तम, जयपाल ,दामोदर, रामअवतार, ज्ञान प्रकाश ,राजकुमार, रोहित शर्मा, निलेश जोशी ,नरेंद्र कुमार, विनोद,ज्ञान प्रकाश ,सहित सभी विभागों के बाबू उपस्थित रहे।