फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बुआ की शादी में आए दो सगे भाई स्वमिंग पुल में डूबे, अंधविश्वास में शवों को नमक में दबाया

Mon, 02 May 2022 04:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा में बच्चों की डूबने से मौत के बाद परिजनों ने अंधविश्वास में शवों को नमक में दबाए रखा। पुलिस ने काफी समझाइश की तब परिजन माने।
विज्ञापन
भीलवाड़ा में दो भाई डूबे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा शहर के एक रिसॉर्ट के स्वमिंग पूल में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने अंधविश्वास में दोनों बच्चों के शवों को नमक में दबा दिया। उन्हें विश्वास था कि नमक में दबाने से बच्चे जिंदा हो जाएंगे लेकिन घंटा भर बाद भी बच्चे जिंदा नहीं हुए तो परिजनों को गलती का एहसास हुआ।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काछोला निवासी अमित काष्ट के दो बेटे अरनव और अहान रविवार को हरणी महादेव क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में आए थे। दोनों बच्चों की उम्र करीब सात साल और पांच साल थी। यहां उनके बुआ के यहां शादी थी। पूरा परिवार शादी समारोह में व्यस्त था। इस दौरान दोनों भाई खेलते हुए स्वमिंग पूल की ओर चले गए। खेल-खेल में दोनों पूल में डूब गए। 


परिजनों को काफी देर बाद बच्चों का ध्यान आया तो उन्होंने मासूमों को ढूंढना शूरू किया। जिसके बाद दोनों का शव स्विमिंग पूल में मिला। परिजन शवों को निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने अंधविश्वास में दोनों शवों को नमक में दबा दिया। उन्हें लगा कि बच्चे जिंदा हो जाएंगे। इस दौरान परिजनों और पुलिस में बहुत देर तक बहस भी हुई, बाद में परिजनों ने अपनी गलती मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें