डूंगरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर दो लड़कों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। मामला सामने आने पर पीड़िता ने आरोपी लड़कों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह कोतवाली थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। 21 जुलाई को उसके स्कूल में पढ़ाने वाले दो लड़के मिले। उनमें से एक पीड़िता से दोस्ती कर बातचीत करने लगा। 25 जुलाई को पीड़िता से बातचीत करने वाले लड़का अपने साथ एक अन्य लड़के को साथ कार लेकर आया। दोनों उसे शहर के बर्ड सेंचुरी पार्क की तरफ लेकर गए। वहां दोनों लड़कों ने पीड़िता के कपड़े उतारकर उसका वीडियो बना लिया। दोनों ने उसके साथ गंदी हरकतें कीं। उसके उसे टयूशन के बाहर छोड़कर चले गए।
उसके बाद भी एक लड़का पीड़िता के साथ कई बार दवाब बनाकर गंदी हरकते करता रहा। 31 जुलाई को पीड़िता अपनी कक्षा में बैठी हुई थी। उसी दौरान अश्लील हरकत करने वाले लड़कों ने पीड़िता से मिलने के लिए बुलाया और कार में बैठाकर नाबालिग छात्रा शहर के हाउसिंग बोर्ड में एक कमरे में ले जाकर कर छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद भी दोनों युवक रोजाना उस पर दवाब बनाने लगे। पीड़िता के मना करने पर वीडियो वाटसअप ग्रुप भारतीय टवीट समाज बीएसटी में वायरल कर दिया। जिसकी जानकारी पीड़िता को मिलने पर पीड़िता डिप्रेशन में चली गई। जिस पर इस मामले की जानकारी पीड़िता के माता पिता को पता चलने पर पीड़िता ने उसके साथ हुए घटनक्रम को लेकर कोतवाली थाने में चारों नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की रिपोर्ट पेश की।