युवक-युवती मंगलवार की रात चुरू जिले के रत्नदेसर गांव से अपने घर से गायब हो गए थे। इस बारे में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक तालाब में दो शवों को मिलने की सूचना मिली।
राजस्थान के चुरू जिले में एक युवक और युवती के शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव तालाब में तैरते मिले। पुलिस के अनुसार, युवक-युवती मंगलवार की रात चुरू जिले के रत्नदेसर गांव से अपने घर से गायब हो गए थे। इस बारे में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों के दल से तालाब में तलाश करवाई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग का बताया है।
विज्ञापन
गोताखोरों को बुधवार को जलाशय में काफी खोजबीन के बाद शव मिले। रतनगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक सालेह मोहम्मद ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह असफल प्रेम संबंध के कारण आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।