फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: बर्तन के झगड़े में ढाई माह के बच्चे की हत्या, मां ने सास और देवरानी पर लगाया आरोप

Sat, 14 May 2022 03:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में ढाई माह के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मां ने बच्चे को आंगन में सुलाया था। जब वह लौटी तो मासूम मृत मिला।
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के डूमाड़ा गांव में ढाई महीने के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्चे की मां ने सास और देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने अजमेर में मेडिकल बोर्ड से बच्चे का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन

घटना अजमेर के डूमाड़ा गांव की है। शुक्रवार शाम पुष्पेंद्र सैन की पत्नी पूजा अपने बेटे पंकज को आंगन में सुलाकर खाना बनाने चली गई। वह खाना बनाने के बाद करीब पांच बजे रसोई से बाहर आई तो बच्चा मृत मिला। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूजा से पूछताछ की। उसने सास नीता और देवरानी काजल पर बच्चे को मारने का आरोप लगाया है। 


पूजा का आरोप है कि उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले वह घर छोड़कर चली गई थी। पूजा ने बताया कि अब वो वापस आई है तो दो महीने से रोजाना लड़ाई-झगडे़ हो रहे हैं। उसकी सास ने जायदाद से बेदखल कर दिया। शुक्रवार सुबह भी बर्तनों को लेकर झगड़ा हुआ था। पूरे मामले में मांगलियावास थानाधिकारी दातारसिंह ने बताया कि पूजा की शिकायत पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें