फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dungarpur: आम की आड़ में तस्करी, तीन लाख की शराब की जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2023 10:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

आम के कैरेट के नीचे पंजाब निर्मित अवैध शराब की जा रही थी तस्करी। पुलिस ने टैंपो से पंजाब निर्मित 70 कार्टन शराब जब्त की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम फल की आड़ में ऑटोरिक्शा से शराब तस्करी करते हुए बिछीवाड़ा पुलिस ने टैंपो जब्त किया। पुलिस ने टैंपो से पंजाब निर्मित 70 कार्टन शराब जब्त की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार किया है। जब्त की गई शराब की कीमत तीन लाख बताई जा रही है। 

विज्ञापन


थाना अधिकारी मदन लाल खटीक ने बताया कि मुखबिर के जरिए अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर गुजरात सीमा पर रतनपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी की गई। नाकेबंदी के दौरान उदयपुर की तरफ से आए रहें एक टैंपो को रुकवाकर तलाशी लेने पर टैंपो में आम के कैरेट के नीचे पंजाब निर्मित अवैध शराब भरी मिली। इस पर टैंपो को जब्त करते टैंपो चालाक होरीलाल केवट और बबुल यादव को गिरफतार कर लिया। इसके बाद टैंपो को थाने लाकर शराब की गिनती की गई तो टैंपो से 70 कार्टून शराब मिली। जिसकी बजार में कीमत करीब तीन लाख रुपये है। वहीं, पुलिस आबकारी अधियम के तहत मामला दर्ज़ मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें