फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: बुजुर्ग मां के इलाज के लिए बेटे ने सड़क पर लेटकर लगाया जाम, बोला- अस्पताल वाले नहीं कर रहे भर्ती

Mon, 17 Jul 2023 10:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

एक ओर राज्य सरकार द्वारा गरीबों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। वहीं, अलवर जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों द्वारा उसकी मां को भर्ती नहीं किया गया।
 
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाकर बैठा युवक। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला को भर्ती नहीं करने का मामला सामने आया है। इस पर बुजुर्ग महिला के बेटे ने परेशान होकर अपनी मां को साथ लिया और अस्पताल के बाहर रोड पर लेटकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


सड़क पर जाम करीब आधा घंटे तक लगा रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना के बाद ट्रैफिक थाना पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर समझाइश की। इसके बाद जाम खुलवाया गया।

जाम लगाने वाले राजू निवासी जावली ने बताया कि मां प्रेम देवी की नस पककर फूट गई और उसकी तबीयत खराब होने पर वह अपनी मां प्रेम देवी को लेकर अलवर जिला अस्पताल आया, जहां उसने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने उसकी तबीयत खराब होने पर प्रेम देवी को भर्ती नहीं किया। जिस पर वह अपनी मां प्रेम देवी को लेकर जिला अस्पताल के बाहर गेट पर आया और दोनों ने रोड पर लेटकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि उसकी मां प्रेम देवी की तबीयत खराब होने पर ही वह जिला अस्पताल में उसे अपने साथ लेकर आया था। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी मां को भर्ती नहीं किया और बाहर भेज दिया। जिस पर उसने परेशान होकर अपनी मां को साथ लेकर सड़क जाम की, ताकि सरकार को पता चल सके। एक ओर राज्य सरकार द्वारा गरीबों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही है। वहीं, अलवर जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों द्वारा उसकी मां को भर्ती नहीं किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें