फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: आमने-सामने से भिड़ते ही ट्रकों में लगी आग, जिंदा जल गए दो चालक, हेल्पर की हालत गंभीर

Fri, 11 Feb 2022 06:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकनेर में दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई, इसे दोनों ट्रकों के चालक जिंदा जल गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने एक हेल्पर की जान बचा ली। हादसा इतना भयानक था कि आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन
हादसे के बाद इस तरह जले ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के लूणकरणसर में आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई, इसमें दोनों चालक जिंदा जल गए। मौके पर मौजूद अन्य ट्रक चालकों ने एक हेल्पर को बचा लिया। हादसे की सूचना पर बीकानेर से पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर पहुंचे लूणकरणसर थानाधिकारी सुमन परिहार, हेड कॉन्स्टेबल लखपत सिंह, पूर्णा राम ने क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को हटवाया। साथ ही चालकों के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


लूनकरणसर थाना पुलिस ने बताया कि शेराराम पुत्र मोटाराम जाट (45) हंसेरा और विनोद कुमार पुत्र किशनलाल नायक (24) निवासी पुरबसर की हादसे में मौत हो गई है। वहीं लीछीराम को गम्भीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें