ट्रक की टक्कर के बाद कैंपर में फंस गए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में ट्रक और कैंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर महाजन थाना अधिकारी अनिल कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अनिल ने बताया कि ट्रक और बोलेरो कैंपर की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे घंटों की मशक्कत के बाद खुलवाया गया।
थाना अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कैंपर सवार पांच लोग शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। कैंपर के साथ बारात में शामिल अन्य गाड़ियां भी आगे पीछे चल रही थीं। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने कैंपर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि कैंपर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो घायलों का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।