फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: कर्जदारों से परेशान होकर तीन साल की बेटी के पिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी बरामद

Thu, 27 Apr 2023 05:58 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर जिले के कामां थाना इलाके में एक 47 साल के अधेड़ व्यक्ति ने कर्जदारों से परेशान होकर फांसी लगा ली। सुसाइड करने से पहले व्यक्ति ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें 3 लोगों के नाम लिखे हैं।


 
विज्ञापन
मृतक संजीव गुलाटी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के कामां थाना क्षेत्र के रहने वाले कुट्टी मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहता था। मृतक ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। 

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

कामां थाना क्षेत्र के कुट्टी मोहल्ले के रहने वाले संजीव गुलाटी ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 47 साल के गुलाटी अपनी पत्नी रजनी और 13 साल की बेटी लवी साथ रहते थे। गुलाटी की पत्नी ने बताया कि रात में उन्होंने पहले हमारे साथ बैठकर खाना खाया और साथ में सोने गए। सुबह मैं सोकर उठी तो वह कमरे में नहीं थे। मैंने उन्हें ढूंढा तो दूसरे मंजिल पर फांसी पर झूलता हुआ उनका शव मिला। पुलिस के अनुसार, मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा ?
दूसरे कमरे में मृतक की बेटी को सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं संजीव गुलाटी पिता स्व. चानन दास गुलाटी, मुझे कुछ लोगों ने परेशान कर दिया है। मैं मजबूर होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। शेरसिंह उर्फ कल्लो निवासी कनवाड़ा, जिससे 1 लाख 80 हजार रुपये उधार लिए थे और अब तक 12 लाख 40 हजार रुपये दे चुका हूं। अब वह 3 लाख रुपए और मांग रहा है। दूसरा व्यक्ति राजेश मीणा निवासी देवी दरवाजा कामां जिससे 1 महीने पहले 44 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने धोखे से 100 रुपए के स्टाम्प पर 2 लाख 50 हजार रुपए लिखवा लिए। इसी तरह तीसरे व्यक्ति का जिक्र करते हुए मृतक ने लिखा कि मान जेलदार के पास चांदी का सेहरा रखा हुआ है। उससे दो महीने पहले 35 हजार रुपए उधार लिए थे। मुझे माफ करना रजनी, लवी, दिशा, राहुल। 

विज्ञापन

सुसाइड की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें