फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: शिक्षा विभाग की तबादला नीति फाइनल की ओर, 85 हजार शिक्षकों को जल्द मिलेगी ट्रांसफर की सौगात

Wed, 26 Jan 2022 08:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शिक्षा विभाग के पोर्टल शाला दर्पण पर शिक्षकों ने पांच महीने पहले तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे, तब से वे आदेश का इंतजार कर रहे हैं 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश शिक्षा विभाग ने तबादला नीति का प्रारूप लगभग फाइनल कर लिया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शिक्षकों के मनचाहे तबादले किए जा सकते हैं। राज्य के 85 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों को तबादलों का लंबे समय से इंतजार है। इन शिक्षकों ने पांच महीने पहले तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे। विभाग ने ट्रांसफर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए थे। 85 हजार से ज्यादा आवेदन ट्रांसफर के लिए आए थे, लेकिन तबादले के लिए यह अब तक इंतजार पूरा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विभाग ने शिक्षकों से ट्रांसफर्स के लिए शाला दर्पण पर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा था। साथ ही टीएसपी क्षेत्र से नॉन टीएसपी क्षेत्र में लगे शिक्षकों से भी विकल्प पत्र भरवाए गए थे। इसके बाद से शिक्षकों को तबादला सूची का इंतजार रहा है। इसे लेकर शिक्षक सड़क पर उतर चुके हैं और अब उनकी मांग सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें