फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बिजली के खंभों से लदा ट्रेलर पलटा, केबिन में बुरी तरह फंसे चालक और परिचालक की मौत

Fri, 03 Feb 2023 03:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक की उनियारा थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को बिजली के खंभों से भरा ट्रेलर ठीकरिया मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा-इंद्रगढ़ स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना रसूलपुरा गांव के पास ठिकरिया बांध मोड़ पर हुई है। घटना की सूचना पर उनियारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे चालक व परिचालक को बाहर निकाला। पुलिस ने कोहरे के कारण हादसा होने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


उनियारा थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को बिजली के खंभों से भरा ट्रेलर ठीकरिया मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस ने टोंक, सवाई माधोपुर से 2 क्रेन मंगवाकर ड्राइवर और हेल्पर के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उनियारा थाने के रतनलाल मीणा ने बताया कि गुरुवार रात को 18 पहियों का ट्रेलर निवाई से बिजली के खंभे भरकर अंता (बारां) जा रहा था। इस दौरान उनियारा-इन्द्रगढ़ मार्ग पर गुरुवार रात ट्रेलर ठीकरिया मोड़ रसूलपुरा के पास असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में दौसा जिले के रहने वाले ड्राइवर केदार (32) पुत्र कल्याण मीणा और दिलकुश (20) पुत्र रामजीलाल मीणा निवासी सवाई माधोपुर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें