फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ट्रेलर ने वैन को मारी टक्कर, रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे काका-भतीजे समेत तीन की मौत

Sat, 20 Aug 2022 06:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

हादसे में गंंभीर रूप से घायल दो लोगों को कोटा रेफर किया गया है। सभी लोग झालावाड़ के रहने वाले थे। वैन किराए पर लेकर रामदेवरा दर्शन करने के लिए गए थे। वापस आते समय भीलवाड़ा के जालमपुरा के पास ट्रेलर ने वैन को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां देवली मार्ग पर जालमपुरा के पास एक ट्रेलर ने वैन को टक्कर मार दी। आमने-सामने से हुई जोरदार टक्कर में रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे काका-भतीजे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही वैन में सवार तीन अन्य लोग और ट्रेलर चालक भी घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जहाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिकी उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को कोटा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झालावाड़ जिले के सूनेल थाना इलाके के सलोतिया गांव के रहने वाले प्रेमचंद पुत्र बरदीलाल मेघवाल, अपने भाइयों शिवलाल, मेघवाल, रमेश मेघवाल और भतीजे गोविंद पुत्र भंवरलाल मेघवाल व रतन पुत्र बापूलाल मेघवाल के साथ किराए पर की वैन लेकर दर्शन के लिए रामदेवरा गए थे। इनके साथ वैन चालक रवि पुत्र कैलाशचंद्र शर्मा निवासी रायपुर झालावाड़ था। सभी लोग रामदेवरा से दर्शन कर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान जालमपुरा के पास जहाजपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रहे ट्रेलर ने वैन को टक्कर मार दी  

हादसे में प्रेमचंद मेघवाल और रवि शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वैन में सवार अन्य चार लोग और ट्रेलर चालक सुरेश बैरागी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जहाजपुर थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जहाजपुर अस्पताल भेजा और शवों को मोर्चरी रखवा दिया। वहीं झालावाड़ के चार घायलों में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया। गोविंद मेघवाल की कोटा पहुंचने से पहले रास्ते में मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें