फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: नगर निगम और पुलिस बल के साथ व्यापारियों ने की धक्का-मुक्की, अतिक्रमण हटाने गई थी टीम

Wed, 03 May 2023 10:53 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा अमला जैसे ही कोतवाली से आगे पहुंचा, वैसे ही कुछ व्यापारी नरेंद्र गोयल के नेतृत्व में इकठ्ठा होकर विरोध करने लग गए। नगर निगम और पुलिस काफिला नरेंद्र गोयल की दुकान पहुंचा तो वहां पर व्यापारियों ने पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को रोक लिया और धक्का-मुक्की कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के साथ व्यापारियों ने की धक्का-मुक्की। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर शहर में बुधवार को नगर निगम और पुलिस ने मुख्य बाजार, बिजली घर चौराहे से लेकर कुम्हेर गेट तक फुटपाथ पर किया गया अतिक्रमण हटाया है। इस दौरान कोतवाली से आगे दबंग व्यापारियों ने पुलिस के अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की।

चेतावनी देते हुए कार्रवाई कर रही थी टीम

विज्ञापन

भरतपुर शहर के बाजारों में व्यापारियों ने दुकानों के आगे फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है, जिसके खिलाफ प्रशासन और नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते नगर निगम आयुक्त सुभाष चंद्र गोयल और आईपीएस अधिकारी सहित पूरी टीम बिजली घर से लेकर कुम्हेर गेट तक अतिक्रमण हटाते हुए जा रहे थे। इस दौरान व्यापारियों को मुनादी के जरिए चेतावनी भी दी जा रही थी।

अधिकारियों के सामने धक्का-मुक्की
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा अमला जैसे ही कोतवाली से आगे पहुंचा, वैसे ही कुछ व्यापारी नरेंद्र गोयल के नेतृत्व में इकठ्ठा होकर विरोध करने लग गए। नगर निगम और पुलिस काफिला नरेंद्र गोयल की दुकान पहुंचा तो वहां पर व्यापारियों ने पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को रोक लिया और धक्का-मुक्की कर दी। काफी देर पुलिस और व्यापारियों के बीच धक्का मुक्की होती रही। उसके बाद पुलिस प्रशासन को वापस बैकफुट पर आना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें