फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: मां ने पहले मासूम बेटी-बेटे को टंकी में डुबाया फिर खुद पर डाल लिया एसिड, 12 साल पहले हुए थी शादी

Wed, 03 May 2023 10:29 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

एसआई सुभान अली ने बताया कि मासूम बच्चों और उनकी मां के शव को बाड़मेर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। गुरुवार सुबह पीहर पक्ष के लोगों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसे पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक मां, बेटा और बेटी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर में मां की ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने दो बच्चों को टंकी में डालकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद मां ने खुद पर भी एसिड डालकर सुसाइड कर लिया। मामला जिले के चौहटन का है।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

चौहटन के लीलसर गांव में की रहने वाले सताराम की पत्नी सोनी (30) ने बुधवार दोपहर अपनी बेटी ललिता (3) और डेढ़ साल के बेटे मगाराम को घर में बने टंकी में डाल दिया, इसके बाद सोनी ने भी खुद पर एसिड डालक सुसाइड कर लिया। माजरा जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो वह सोनी के घर पहुंचे उन्होंने मासूमों को टंकी से बाहर निकाला लेकिन तबतक दोनों बच्चे दम तोड़ चुके थे। पानी में डूबने से मासूमों की मौत हो गई थी। ग्रामीण घायल सोनी को लेकर चौहटन के राजकीय अस्पताल पहुंचे। यहां महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पीहर पक्ष के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
चौहटन थाने में पदस्थ एसआई सुभान अली ने बताया कि मासूम बच्चों और उनकी मां के शव को बाड़मेर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। गुरुवार सुबह पीहर पक्ष के लोगों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसे पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जब महिला के शव को अस्पताल लाया गया था, तबतक महिला का शरीर करीब 80 प्रतिशत चुका था।

12 साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन

मृतका के पड़ोसियों का कहना है कि 12 साल पहले उनकी शादी हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 10 साल। मृतका का पति प्राइवेट बस चलाता है। घटना के समय वह बाड़मेर शहर में था। बाकी 3 बच्चे बाहर गए हुए थे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें