फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गलवा नदी में बहे तीन युवक, दो को बचाया…एक की तलाश जारी; सवाई माधोपुर की घटना

Mon, 29 Jul 2024 06:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Rajasthan: गलवा नदी में तेज बहाव के कारण तीन युवक बह गए। हालांकि दो युवकों को बचा लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि तेज बहाव के कारण तीनों फिसलकर नदी में चले गए। 
 
विज्ञापन
नदी में डूबे तीन युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र में बहने वाली गलवा नदी में तेज बहाव जारी है। टोंक जिले में हुई बारिश के चलते गलवा नदी लगातार उफान पर है। इसी के चलते नाहरी गांव के पास गलवा नदी की रपट पार करते हुए तीन युवक नदी में बह गए।

विज्ञापन


आसपास के लोगों की सहायता से नदी में बहने वाले तीन में से दो लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण एक युवक नदी के बहाव में बह गया, जिसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। मौके पर ग्रामीणों के साथ प्रशासन द्वारा नदी में बहे युवक की लगातार तलाश की जा रही है।

जगमोदा गांव के आशाराम मीना ने बताया कि वह नदी के पास अपने साथियों के साथ नहा रहा था। चौथ का बरवाड़ा के कपिल वर्मा अभिषेक वर्मा एवं राहुल वर्मा तीनों रपट के ऊपर से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीनों तेज बहाव के कारण फिसलकर नदी में चले गए।
विज्ञापन


आशाराम ने बताया कि उसने उसके साथियों ने तेज बहाव में उतरकर कपिल एवं अभिषेक को बचा लिया, लेकिन राहुल पुत्र भागचंद वर्मा निवासी चौथ का बरवाड़ा तेज बहाव में बह गया है। जिसका पता नहीं लग पा रहा है। मौके पर पानी की अधिकता होने के कारण ग्रामीण मशक्कत तो कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। वहीं दूसरी ओर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया है ग्रामीणों की सहायता से सर्च ऑपरेशन चालू कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें