प्रवीण कासवान ने अपने इस ट्वीट में लिखा, 'कितनी अच्छी खबर है। अंशु, रीतू और सुमन राजस्थान के हनुमानगढ़ की रहने वाली तीन बहने हैं। आज इन तीनों का एक साथ राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ। इन्होंने अपने पिता और परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है।' इसके साथ ही उन्होंने इन तीनों बहनों की एक तस्वीर भी साझा की। इस परीक्षा में झुंझनू की रहने वाली मुक्ता राव ने टॉप किया है।