फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: टायर फटने से बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक गंभीर

Thu, 26 Jan 2023 12:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

कार का टायर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों ने मौत हो गई। हादसा अलवर-नगर मार्ग पर बुधवार को दोपहर गांव पीराका के पास हुआ। हादसे में एक युवक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार का टायर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों ने मौत हो गई। बुधवार दोपहर नगर-अलवर मार्ग पर गांव पीराका के पास का टायर फटने से अनियंत्रित कार एक पेड़ से जा टकराई। जानकारी के अनुसार कार सवार परिवार अलवर से अपने परिवार से मिलने गांव आया हुआ था। बुधवार घर वापस जाते समय ये हादसा हो गया। दर्दनाक हादसे में तीन की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को गंभीर हालत होने पर अलवर रेफर किया गया।
विज्ञापन


गांव मैथना ( हाल अलवर ) निवासी लाखन सिंह पुत्र सुखचंद अपने परिवार के साथ एक दिन पहले गांव मैथना गए हुए थे। बुधवार वे परिवार के साथ कार से वापसी कर रहे थे। तभी नगर से अलवर मार्ग पर गांव पीराका के पास कार का टायर फट गया। तेज रफ्तार में टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।

हादसे में कार में सवार खुद लाखन सिंह, लाखन की पत्नी प्रेम व लाखन के भाई फूल सिंह की पत्नी सरस्वती की मौत हो गई। वहीं, लाखन सिंह का पुत्र राहुल घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने अलवर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें