फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: संघ प्रमुख डॉ. भागवत ने किया ध्वजारोहण, बोले- एक-दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान ही हमें महान बनाता है

Thu, 26 Jan 2023 11:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पांच दिन के जयपुर प्रवास पर पहुंचे संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि मैं स्वतंत्र हू पर सामने वाला भी स्वतंत्र है अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सामने वाले की भी स्वतंत्रता का सम्मान करना होगा। 
विज्ञापन
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के केशव विद्या पीठ जामडोली में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कर अपने संदेश में कहा कि हमको यह नहीं भूलना चाहिए कि स्वतंत्रता सभी के लिए है, अगर मैं स्वतंत्र हूं तो सामने वाला भी स्वतंत्र है। एक दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान और रक्षा करने का भाव ही हमको महान बनता है।

विज्ञापन


डॉ. अम्बेडकर को भी याद किया
डॉ. मोहन भागवत ने डॉ. अम्बेडकर को भी याद किया और कहा कि हर गणतंत्र दिवस पर अम्बेडकर के उस संदेश को भी जरूर पढ़ना चाहिए, जिसमें उन्होंने लिखा था कि अब कोई बंदिश नहीं है अंग्रेज भी चले गए हैं अब हमको भी अपने मन को विशाल करना होगा और उन सभी बेड़ियों को तोड़ना होगा जो हमको बार-बार पीछे खींचती हैं। डॉ. मोहन भागवत ने यह भी कहा कि ये तिरंगा हमने सदा शिक्षित करता है, तिरंगे का सफेद रंग शांति और स्थिरता का प्रतीक है, जबकि हरा रंग समृद्धि और लक्ष्मी जी का प्रतीक है, गणतंत्र को महान बनाना है तो सबका सम्मान करना होगा।

डॉ. मोहन भागवत पांच दिवसीय कार्यक्रम के चलते जयपुर पहुंचे हैं। सुरक्षा कारणों से संघ प्रमुख का कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया है, परंतु संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पांच दिन तक निरंतर संघ परिवार के सदस्यों और उनके परिवार के साथ संवाद करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें