फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की बड़ी साजिश नाकाम, दस किलो आरडीएक्स के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 31 Mar 2022 01:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने जयपुर में ब्लास्ट करने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
जयपुर में बम बलास्ट की साजिश - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर और उदयपुर एटीएस ने जयपुर दहलाने की साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे बम बनाने की सामग्री और आठ से दस किलो आरडीएक्स बरामद किया गया है। 

विज्ञापन

चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में पुलिस ने बुधवार को मध्यप्रदेश के रतलाम  के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी कार से बम बनाने की सामग्री, टाइमर और आरडीएक्स बरामद किया। आरोपी निम्बाहेड़ा में बम बनाकर दूसरी गैंग को देने वाले थे, जिससे जयपुर में तीन जगह ब्लास्ट कर सके। 


कहा जा रहा आरोपियों ने बताया आतंकवादी संगठन का नाम
उदयपुर और जयपुर एटीएस टीम भी देर शाम निम्बाहेड़ा पहुंची। तीनों आरोपियों के किसी आतंकवादी संगठन से जुड़े होने का पुलिस और एटीएस को शक है। सामने आया कि तीनों आरोपियों के पास एमपी नंबर की कार थी। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया है। बताया गया कि आरोपियों ने किसी आतंकवादी संगठन का नाम भी बताया है। जिससे उनका संबंध है, लेकिन अधिकारियों ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें