फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में सिर तन से जुदा करने की धमकी, दो युवकों पर केस दर्ज

Wed, 05 Oct 2022 07:57 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में दो युवकों पर सिर तन से जुदा करने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया गया है। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीकानेर में सिर तन से जुदा करने की धमकी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद बीकानेर जिले में सर तन से जुदा करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की और सिर काट कर लटकाने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र शीतला गेट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में दो लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित के अनुसार दो लोगों ने उससे मारपीट की थी और साथ ही धमकी दी थी कि वह उसके सिर को काट कर लटका देंगे।

थानाधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार प्रथम दृश्य यह मामला जमीन विवाद का सामने आया है। हालांकि, पीड़ित पक्ष के अनुसार दो लोगों पर नामजद मामला दर्ज करवाया गया है। घटना 29 सितंबर की सुथारों की बड़ी गुवाड़ में होना बताया गया है लेकिन फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें