फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: चिड़ावा में ज्वैलरी शॉप को चोरों ने बनाया निशाना; दीवार में सेंध लगाकर लाखों के आभूषण ले गए शातिर

Fri, 06 Oct 2023 12:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

चिड़ावा शहर के खेतड़ी रोड पॉवर हाउस के सामने ज्वैलरी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। दुकान में दाखिल शातिरों की करतूत सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है।
विज्ञापन
चोरों ने दुकान की दीवार में किया छेद। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में एक ज्वेलरी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरी की ये वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। चिड़ावा शहर के खेतड़ी रोड पॉवर हाउस के सामने एक विनायक ज्वैलरी की दुकान पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए शातिरों ने दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाई। दीवार में छेत करके आरोपी दुकान में दाखिल हुए। शातिरों ने दुकान के सामान की रेकी की। आरोपी का फुटेज भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। फुटेज में चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुट गई है। 



बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति दुकान में रखे सामान की चेकिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वारदात के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन


लाखों रुपये के जेवरात हुए चोरी
चोर ज्वैलरी की दुकान से लाखों रुपये के जेवराज चोरी करके फरार हो गए। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिड़ावा थाना पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें