फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर के दूदू तेज आंधी से मकान की दीवार गिरी, आठ साल की बच्ची की मौत, माता-पिता और दादी घायल

Mon, 15 May 2023 05:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के दूदू तेज आंधी से मकान की दीवार गिरने और उसके मलबे में दबने से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि बच्ची के उसके माता,पिता और दादी भी दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
तेज आंधी से मकान की दीवार गिरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर जिले के दूदू ग्रामीण क्षेत्र में बिगडे मौसम के मिजाज के चलते रविवार शाम तेज आंधी के साथ आए बवंडर से एक मकान की पक्की दीवार धराशयी हो गई।  दीवार गिरने और उसके मलबे में दबने से एक बच्ची की मौत हो गई।  जबकि बच्ची के उसके माता,पिता और दादी भी  दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन




सभी घायलों का दूदू के राजकीय उप जिला अस्पताल में उपचार प्रदान किया जा रहा है।  दीवार गिरने की सूचना मिलते ही नंदा की ढाणी (नंदपुरा) के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे दबे लोगों को मशक्कत कर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। दीवार गिरने से मेवाराम गुर्जर की 8 वर्षीय बच्ची प्रिया गुर्जर की मौत हो गई। वहीं दीवार के नीचे दबने से मृतका बच्ची के पिता मेवाराम गुर्जर (27 साल) पुत्र सत्य नारायण, माँ लाली देवी (25 साल)  और दादी सारू (75 साल) पत्नी नंदाराम गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए।  जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर रैफर कर दिया गया। 

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही दूदू थाना सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार और सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और मौका मुआयना किया। तेज अंधड से क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के पोल भी गिर गये। जिससे क्षेत्र में कई गांवों में बिजली गुल हो गई। स्थानीय विधायक बाबुलाल नागर ने भी पूरी घटना की जानकारी ली और प्रशासन से बात की है। प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि पूरे नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। मृतक बच्ची के परिजनों का इलाज निःशुल्क करवाया जा रहा है। जल्द ही मृतक बच्ची के परिजनों को मुआवजा राशि दी जाएगी। बिजली के गिरे पोल को जयपुर डिस्कॉम से सुधरवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें