व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर उन्हें व्यापार महासंघ के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण दिया। साथ ही बूंदी के विकास और व्यापारियों के लिए सर्राफा बाजार, कपड़ा मार्केट व व्यापारियों की सुविधाओ पर चर्चा की। ओम बिरला ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए कहा कि बूंदी से मेरा हमेशा से जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि बूंदी की समस्याओं के निस्तारण व विकास के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे खुले हुए हैं।
प्रतिनिधि मंडल में व्यापार महासंघ अध्यक्ष निरंजन जिंदल, सर्राफा संस्थान अध्यक्ष मौजी नुवाल, व्यापार महासंघ सचिव जसविन्दर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश बिलोची, कोटा रोड व्यापार संघ अध्यक्ष राजकुमार श्रगी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश माधवानी, सब्जी मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक जयसिघानी शामिल थे।