फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कीचड़ होने के कारण नहीं आई एंबुलेंस, गर्भवती को चारपाई पर लिटाकर पहुंचाया अस्पताल

Tue, 20 Sep 2022 10:00 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी के पाली गांव आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन में सड़क नहीं बनी तो एनएच जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
महिला को चारपाई पर ले जाते ग्रामीण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के 75 साल बाद भी गांवों में मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई है। ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग बिजली, सड़क और पेयजल का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा ही एक गांव है, बूंदी के बडाखेडा क्षेत्र के पाली गांव में भी पक्की सड़क नहीं बन पाई है। ऐसे में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुआ तो ग्रामीण कीचड़ में पांच किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ग्रामीण प्रसुता को चारपाई पर लेटाकर कापरेन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे, जहां से महिला को डिस्चार्ज कर दिया। फिलहाल प्रसूता घर पर स्वस्थ हैं और उसकी डिलीवरी नहीं हुई है। वहीं कच्ची सड़क को लेकर ग्रामीणों में रोष है। सोमवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक गांव में पक्की सड़क नहीं बन पाई है। सड़क पर मिट्टी डलवाया गया, जिससे आने-जाने में दिक्कत न हो। बारिश में स्थित बदतर हो जाती है। सड़क पर कीचड़ से दलदल से हालात हो जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को बहुत परेशान होती है।


गांव वालों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को अपने समस्या के बारे में बता चुके हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं ग्रामीणों ने 15 दिन में पक्की सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने पर नेशनल हाईवे को जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें