फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: मध्य प्रदेश में राजस्थान पुलिस पर हमला, सब इंस्पेक्टर को गोली मारकर साथियों को छुड़ा ले गए बदमाश

Thu, 15 Jun 2023 02:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

लूट के तीन आरोपियों को पकड़कर राजस्थान लेकर आ रही पुलिस टीम पर मध्य प्रदेश के नीमच शहर के जेतपुरा फंटे पर देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश से लूट के तीन आरोपियों को पकड़कर राजस्थान लेकर आ रही पुलिस के सब इंस्पेक्टर को बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने बुधवार देर रात मध्य प्रदेश के नीमच शहर के जेतपुरा फंटे पर पुलिस टीम पर हमला किया। हमलावर पुलिस पर गोली चलाकर अपने साथियों को छुड़ाकर ले गए। गोली लगने से घायल सब इंस्पेक्टर का उपचार उदयपुर में चल रहा है।

विज्ञापन


नीमच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश के अनुसार यह घटना बुधवार-गुरुवार की रात 12 बजे के आसपास की है। निम्बाहेड़ा की सदर थाना पुलिस मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार में निम्बाहेड़ा ला रही थी। इसी दौरान नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा के पास बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों ने 12 बोर बंदूक से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सदर थाने के सब इंस्पेक्टर नानूराम गहलोत  की सर्विस रिवाल्वर को छीन कर उसी पिस्टल से एसआई की जांघ पर गोली मार दी। सब इंस्पेक्टर घायल हो गए और फिर दोनों बदमाश तीनों आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर फरार हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें