गुजरात के शक्तिपीठ अंबाजी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु से भरी बस अंबाजी-हड़ाद के बीच पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। तीन हालत गंभीर बताई जा रही है।
समीपवर्ती गुजरात के शक्तिपीठ अंबाजी में आयोजित भादरवी मेले में रविवार को दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर सिरोही में पलट गई। सड़क पर पत्थर आ जाने को अंबाजी-हड़ाद के बीच ये हादसा हुआ। हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए पालनपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, बस में सवार श्रद्धालु गुजरात के शक्तिपीठ अंबाजी में आयोजित भादरवी मेले में दर्शन कर लौट रहे थे। अंबाजी-हड़ाद के बीच सड़क पर पत्थर आ जाने के कारण बस असुंतलित होकर पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत गंभीर हैं। सूचना मिलने पर अंबाजी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, सभी घायलों अंबाजी के आध्यशक्ति अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पालनपुर रेफर कर दिया गया।