आसाराम गुर्जर ने जंगल में जाकर लगाई फांसी।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके में रहने वाले तहसीलदार आसाराम गुर्जर ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उसका शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। आसाराम गांव घड़ी जाखोदा के रहने वाले थे और करौली जिले की मासलपुर तहसील में तैनात थे। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि, अब तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।
जानकारी के अनुसार आसाराम गुर्जर (35) पुत्र दीवान सिंह गुर्जर का हाल ही में करौली जिले की मासलपुर तहसील में तबादला हुआ था। पदभार ग्रहण करने के दो दिन पहले वह गांव गढ़ी जखौदा आए थे। शनिवार दोपहर को वह जंगल में चले और पेड़ से लटकर फांसी लगा ली। पास में बकरी चरा रहे किसान ने पेड़ से शव लटकते देखा तो परिजनों को सूचना दी।
आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और आसाराम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। कल रविवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
परिजनों ने बताया कि चार भाइयों में आसाराम गुर्जर सबसे छोटा था। चारों भाई सरकारी नौकरी करते थे। डेढ़ साल पहले आसाराम की शादी हुई थी। उसके एक बेटी भी है। अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं। परिजनों का कहना है कि लगातार हो रहे तबादले से वह काफी परेशान था। ऐसे में आशंका है कि इसी कारण उसने आत्महत्या की हो। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है।