फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मटकी से पानी पीने पर दलित छात्र को शिक्षक ने पीटा, पिता का आरोप- प्राइवेट पार्ट पर भी मारी लात

Sat, 08 Jul 2023 03:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

स्कूल में रखे मटके से पानी पीने पर शिक्षक ने दलित छात्र के साथ मारपीट कर दी। उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी जिससे उसे चोट आई है। शिक्षक पर ये आरोप लगाते हुए पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़ित दलित छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक बार फिर दलित छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। प्रदेश के बाड़मेर जिले में मटकी से पानी पीने पर एक शिक्षक ने दलित छात्र के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के नेतराड गांव का है। पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गांव के हायर सेकेंडरी सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। 3 जुलाई को उनका बेटा स्कूल गया था, इस दौरान उसने स्कूल में रखे मटके से पानी पी लिया। इस बात पर स्कूल का शिक्षक  डूंगरा राम भड़क गए और उनके बेटे  के साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी। 

पीड़ित छात्र के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक डूंगरा राम ने उनके बेटे के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी। इससे वह दर्द के कारण परेशान हो गया। बाद में स्कूल के अन्य छात्र बेटे को घर छोड़कर चले गए। दूसरे दिन भी दर्द होने पर बेटे ने परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित छात्र के पिता ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।  
विज्ञापन


इधर, आरोपी शिक्षक डूंगरा राम का कहना है कि मैंने छात्र के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की और ना ही उसके लिए जातिसूचक शब्दों का उपयोग कर अपमानित किया है। गांव की राजनीति या किसी अन्य कारण से परेशान करने के लिए मेरे खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्र का मेडिकल करवा लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें