राजस्थान में स्वाइन फ्लू ने फिर जोर पकड़ा है और इसने हफ्तेभर में चार जनों को लील लिया है। इनमें से जयपुर में तीन और कोटा में एक मौत हो चुकी है।
अभी तक सरकार ने कोई सुध नहीं ली है। इस वर्ष प्रदेश में अब तक ४४२ जानें जा चुकी हैं। इनमें से जयपुर में इस फ्लू से मरनेवालों की संख्या ८७ जा पहुंची है। राजस्थान में सर्दियां जाने के बाद स्वाइन फ्लू से मौत का सिलसिला शूरू हुआ था, लेकिन शुरुआती ५० मौत होने के बाद सरकार नींद से जागी। तब सरकार ने स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय शुरू किए।
विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया और सरकार को जमकर घेरा था। मौतों के आंकड़े बढ़ते देख सरकार ने स्कूलों तक में छुट्टियों की घोषणा कर दी थी।