फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: फंदे पर लटका मिला बैंक मैनेजर का शव, पिता बोले- बेटी ने जयपुर बुलाया था, ससुराल वालों ने की हत्या

Tue, 15 Nov 2022 07:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मृतका के ने कहा कि रविवार 13 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे बेटी ने कॉल कर उन्हें जयपुर बुलाया था। उसी दिन शाम को वो दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हो गए। अगले दिन जयपुर पहुंचे तब तक मेघा की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
मेघा कौशिक जयपुर में यूनियन बैंक में मैनेजर थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की रहने वाली युवती का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। पत्नी के शव के फंटे पर लटका देख वह उसे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति का कहना है कि उसकी ने आत्महत्या की है। वहीं, उसके परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले बेटी को परेशान करते थे। बेटी  ने पिता ने पुलिस को बताया कि उसने उन्हें कॉल कर ले जाने के लिए बुलाया था, जब वह जयपुर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है।  

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली की रहने वाली मेघा कौशिक जयपुर में नौकरी करती थी। वह यूनियन बैंक में मैनेजर थी और उसका पति शिवम निझावन रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। दंपति बजाज नगर स्थित एसबीआई क्वाटर्स में रहते थे। सोमवार 14 नवंबर की सुबह मेघा अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। पति शिवम ने मेघा को फंदे से झूलते हुए देखा तो एसएमएस अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पति शिवम ने बताया कि सोमवार सुबह उसने मेघा को फंदे से लटकते हुए देखा था। आशंका है कि उसने रात को फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 
विज्ञापन


इधर, मृतका मेघा के पिता दुर्गेश कौशल का आरोप है कि पति शिवम और सास कमलेश उनकी बेटी को परेशान करते थे। पिछले दो साल से लगातार उसके साथ मारपीट कर उसे मानसिक रूप से भी टॉर्चर किया जा रहा था। वह उससे दहेज की मांग भी करते थे। रविवार 13 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे मेघा ने कॉल कर उसे जयपुर बुलाया था। साथ ही यहां ले जाने की बात कही थी। उसी दिन शाम को वे दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हो गए। अगले दिन जयपुर पहुंचे तब तक मेघा की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें