राहुवास में मासूम से दुष्कर्म।
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान पुलिस का सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह पर पड़ोस में रहने वाली पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। थानेदार की दरिंदगी की बात मासूम ने अपनी मां को बताई। रात की ड्यूटी से लौटकर घटना के वक्त घर में सो रहे मासूम के पिता को जब पता चला तो वह राहुवास थाने में रिपोर्ट लिखाने गया। थाने में पीड़िता के पिता की कांस्टेबल टीकाराम और अन्य पुलिस वालों ने बेरहमी से पिटाई की और उसका हाथ तोड़ दिया। मामला दौसा की लालसोट तहसील के राहुवास थाना इलाके का है।
दुष्कर्म के मामले में आरोपी भूपेंद्र सिंह को सस्पेंड करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिस मासूम के साथ सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह पर आरोप लगा है उस मासूम का मेडिकल करवा दिया गया है। इधर, पुलिस ने पोक्सो और ST,SC की धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान चालू कर दिया गया है। मासूम के साथ यह दरिंदगी हुई है उसके पिता ने भी पुलिस के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ तय हो पाएगा की हकीकत क्या है। आरोपित पुलिस कर्मी की गिरफ्तारी हो गई है और पुलिस अपने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच में जुट गई है। पीड़िता के 164 के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी सब इंस्पेक्टर को दौसा कोर्ट में पेश किया गया है। आगे के अनुसंधान जारी है।