फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: पूर्व मंत्री समेत दो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, हाड़ौती में कांग्रेस को झटका

Sat, 11 Nov 2023 02:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व र्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज बताए जा रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Election News: राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच दलबदल का सिलसिला जारी है। कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। शनिवार को भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया। कांग्रेस के दो दो दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इनमें पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने  जयपुर मुख्यालय में दोनों नेताओं को पार्टी जॉइन करवाई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों नेता टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज थे। रामगोपाल बैरवा को हाड़ौती संभाग में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माना जाता था। उनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। पंकज मेहता कोटा दक्षिण सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वे भी टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। इलाके में उनकी पकड़ अच्छी मानी जाती है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें