फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: श्रीगंगानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे आया मासूम; कुचलने से हुई मौत

Sun, 13 Oct 2024 02:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

Rajasthan: श्रीगंगानगर में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां ट्रैक्टर
के नीचे दबने से एक मासूम की मौत हो गई है। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार पदमपुर वार्ड नंबर 22 निवासी राजेंद्र सिंह के रिश्तेदार शनिवार को दशहरे की बधाई देने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर उनके घर पर आए थे। रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर राजेंद्र सिंह के घर के बाहर खड़ा किया, लेकिन उसमें से चाबी निकालना भूल गए।

विज्ञापन


इस दौरान राजेंद्र सिंह का 12 वर्षीय पुत्र रहम खेलता हुआ आया और ट्रैक्टर पर चढ़कर चाबी घुमा दी। इतने में ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और स्पीड पकड़ ली। परिजन रहम को बचाने के लिए दौड़े, तभी ट्रैक्टर गली के रैंप पर चढ़ गया और बालक अनियंत्रित होकर सीट से नीचे गिर गया। तभी ट्रैक्टर का पिछला टायर बालक के ऊपर से निकल गया और बालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र सिंह के तीन पुत्रियों के बाद पुत्र रहम हुआ था। जिसकी इस तरह हादसे में मौत हो जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बचाने गए मामा-मामी का हाथ हुआ फ्रैक्चर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बालक के मामा और मामी टैक्टर लेकर उनके घर आए थे। वे अभी बाहर ही खड़े थे, तभी बालक ने ट्रैक्टर पर चढ़कर चाबी घुमा दी। स्टार्ट हुए ट्रैक्टर की आवाज सुनकर वे ट्रैक्टर पर सवार बालक को बचाने के लिए दौड़े। मामा और मामी ने ट्रैक्टर के टायर पकड़ कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्पीड तेज होने की वजह से ट्रैक्टर के टायर उनके भी हाथों के ऊपर से निकल गया। इससे दोनों के हाथों में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन


बाइक सवार युवकों की सहायता से पहुंचाया हॉस्पिटल
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसा देख राहगीर बाइक सवार भी रुके और बालक को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में प्राथमिक जांच के बाद ही डॉक्टर्स ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए और बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें