फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: चतुर्थ श्रेणी परीक्षा देने पहुंचा युवक अचानक गिरा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; जानें

Fri, 19 Sep 2025 09:32 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

Sriganganagar News: परीक्षा शांतिपूर्वक देने के बाद चार दोस्त दोपहर को भोजन के लिए नेहरू पार्क की ओर निकले। इसी दौरान होटल या रेहड़ी की तरफ जाते समय राकेश अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी परीक्षा देने पहुंचे युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर शहर के नेहरू पार्क क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना घटित हुई। परीक्षा देने आए युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। संगरिया निवासी युवक राकेश कुमार (23) पुत्र हेतराम चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा देने के लिए श्रीगंगानगर आया था। परीक्षा देने के बाद लौटते समय नेहरू पार्क के पास अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
दोस्तों के साथ आया था परीक्षा देने
जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ श्रीगंगानगर स्थित नोजगे पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने आया था। परीक्षा शांतिपूर्वक देने के बाद चारों दोस्त दोपहर को भोजन के लिए नेहरू पार्क की ओर निकले। इसी दौरान होटल या रेहड़ी की तरफ जाते समय राकेश अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: सरकारी कर्मचारी ने क्वार्टर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द- मुझे चाय का कप समझा
विज्ञापन

 
अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि
घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। मौके पर भीड़ जुट गई और 108 एंबुलेंस को बुलाकर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
पुलिस ने संभाली स्थिति
सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक के दस्तावेजों की जांच कर उसकी पहचान संगरिया क्षेत्र के गांव बोलावाली निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी और शव को मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ग्राफिक्स से समझें माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना, PM मोदी रखेंगे बिजलीघर की आधारशिला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें