फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: वन विभाग और पुलिस ने पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में तीन वाहन पकड़े, 155 कुंतल लकड़ियां जब्त

Mon, 01 Apr 2024 02:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

Sri Ganganagar News: वन विभाग के रेंजर पवन कुमार बिश्नोई ने बताया कि तीनों मामलों में अवैध परिवहन और वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई में जब्त किया गया वाहन और अवैध लकड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई कर उनके परिवहन करने के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इनमें दो मामलों में जहां वन विभाग ने कार्रवाई की, वहीं, एक में सदर पुलिस ने लकड़ियां परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। इस कार्रवाई में 155 कुंतल लकड़ियां जब्त की गई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेंजर पवन कुमार की टीम ने हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रैक्टर रेहड़े में परिवहन की जा रही लकड़ियों को देख उसे रुकवाया। इस पर ट्रैक्टर चालक रेहड़े को त्रिमूर्ति मंदिर रोड की तरफ भगा ले गया। इसके बाद टीम ने पीछाकर ट्रैक्टर चालक को पकड़ा और उससे से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसके बाद टीम ने ट्रैक्टर चालक सुच्चा सिंह पुत्र दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, करीब 50 कुंतल से ज्यादा खेजड़ी की लकड़ियों को जब्त कर वाहन को वन विभाग कार्यालय में खड़ा करवाया गया।

बताया जा रहा है कि इसी तरह बिरधवाल वन विभाग रेंज में मुखबिर की सूचना के बाद श्रीविजयनगर सड़क मार्ग पर विभाग के वनरक्षक चोखाराम और मंजू देवी ने हरी लकड़ियों से लदी एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी को रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक गाड़ी को तेज गति से सुख चैनपुरा सड़क मार्ग पर भगा ले गया। इस पर वन विभाग के कर्मियों ने मोटरसाइकिल से पीछा किया तो करीब 15 किलोमीटर दूर पिकअप गाड़ी सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली। उसमें भरी 25 कुंतल हरी लकड़ियों को जब्त कर लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इस पिकअप को 10 RD की नर्सरी में खड़ा करवाया।
विज्ञापन


इसी तरह तीसरी कार्रवाई सूरतगढ़ की सदर थाना पुलिस ने की। दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने पुलिस जाब्ते के साथ NH-62 पर भगवानगढ़ गांव के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस ने शीशम, कीकर और अन्य लकड़ियों से लदे सामने से आ रहे ट्रैक्टर को रुकवाकर पूछताछ की। लेकिन चालक मनदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह ने परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद सदर पुलिस ने करीब 80 कुंतल लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर रेहड़े और ड्राइवर को सूरतगढ़ वन विभाग की टीम को सौंप दिया। वन विभाग के रेंजर पवन कुमार बिश्नोई ने बताया कि तीनों मामलों में अवैध परिवहन और वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें