फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: बच्चा चोरी के शक में महिला समेत दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, मुक्ता प्रसाद थाना इलाके की घटना

Mon, 01 Apr 2024 01:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में बच्चों को अगवा करने के शक में कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर बेरहमी से पीट डाला। लोगों के आक्रोश को देखकर एक महिला और एक पुरुष वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
बच्चा चोरी के शक में महिला समेत दो युवकों की बेरहमी से पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने तीन लोगों को पकड़कर जमकर पीट दिया। बच्चा चोरी के शक में इन लोगों को पकड़कर मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों इस क्षेत्र से एक बच्चा अगवा हो गया था, जिसके बाद से यहां लोग सतर्क होकर अनजान लोगों पर निगाह रख रहे थे।

विज्ञापन


दो मौके से हुए फरार
आज जब मोहल्ले वालों ने पांच अनजान लोगों को देखा तो उनसे पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने इनको पकड़ लिया, कुछ लोगों ने इनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगों के गुस्से को देखते हुए दो जने मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें