फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिक्सिंग में फंस रहे गेल, जयपुर में मिला लाखों का गिफ्ट

Sat, 25 May 2013 12:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले की चल रही जांच में हर रोज नए-नए तथ्य सामने आने लगे हैं। पुलिस जांच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन


टीवी चैनलों के मुताबिक, फिक्सिंग मामले फंसे जयपुर के ज्वेलर बंधु पवन और संजय ने टोंक रोड स्थित अपने ज्वेलरी शोरूम मोती संस पर क्रिस गेल को बुलाया था।

जांच में सामने आया है कि उन्होंने गेल को 4.25 लाख रुपए के जेवर गिफ्ट दिए थे।

29 अप्रैल को बेंगलुरू का राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच था। इसके अगले दिन क्रिस गेल मोती संस शोरूम पर गए थे। गेल वहां एक घंटे के लिए रुके और इसी दौरान उन्हें ज्वैलरी और डायमंड गिफ्ट किए गए।
विज्ञापन


इस शोरूम पर स्पॉट फिंक्सिंग में फंसे क्रिकेटर श्रीसंत, अभिनेता विंदु दारा सिंह और कुछ अन्य खिलाड़ी भी आ चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें