फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेटे की मौत के बाद किसान पिता ने नहीं दिया भोज, स्कूल में लगवाया वाटर कूलर

Thu, 06 Oct 2022 08:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर के केकड़ी में बेटे की मौत के बाद किसान पिता ने मृत्युभोज नहीं कराया। उन्होंने निमेड़ा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बेटे की स्मृति में वाटर कूलर लगवाया है। इससे बच्चों को पीने के लिए साफ और ठंडा पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
किसान पिता की पहल की हो रही है प्रशंसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के केकड़ी-सावर क्षेत्र के निमेड़ा गांव के रहने वाले एक किसान ने अपने बेटे की मौत पर मृत्यु भोज न कर स्कूल में बच्चों के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया है। बेटे की स्मृति में वाटर कूलर भेंट कर किसान ने एक सामाजिक मिसाल पेश की है। जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, निमेड़ा गांव में रहने वाले किसान धर्मराज मीणा के बेटे रामदेव मीणा का निधन हो गया था। पिछले दिनों ओलंपिक खेल के दौरान रामदेव मीणा क्रिकेट खेल कर घर आया। घर आते ही उसे पेट दर्द शुरू हो गया। परिजनों ने उसे सावर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे केकड़ी रेफर कर दिया गया। बाद में इलाज के दौरान अजमेर में उसकी मौत हो गई। 

बेटे की मौत के बाद किसान पिता ने मृत्युभोज नहीं करने का निर्णय लिया। उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय निमेड़ा में अपने बेटे की स्मृति में छात्रों के पीने के पानी के लिए वाटर कूलर लगाने का निर्णय लिया। मृतक रामदेव मीणा इसी स्कूल में पढ़ा करता था। गुरुवार को रामदेव मीणा के पिता किसान धर्मराज मीणा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया। जिससे उन्हें पीने का ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस मौके पर सावर तहसीलदार रामराय मीणा, प्रधानाध्यापक सियाराम शर्मा, पंचायत समिति सदस्य शिवजी राम मीणा, पूर्व सरपंच दुर्गा लाल गुर्जर, गणेश मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन


बतादें कि मृतक रामदेव मीणा के पिता धर्मराज मीणा खेती का काम करते हैं। एक किसान द्वारा अपने बेटे का मृत्यु भोज न कर उसकी स्मृति में वाटर कूलर भेंट करने के फैसले की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। मृतक रामदेव मीणा क्रिकेट का खिलाड़ी था। वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें