फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जमीन नाम करने से मना किया तो मां-बाप को बेटों ने लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Thu, 14 Jul 2022 01:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

तीसरे बेटे ने मां-बाप को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मां-बाप के बयान पर दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घायल दंपती - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र के बिरौंधा गांव में बुधवार शाम दो बेटों ने अपने ही माता-पिता की बेरहमी से पिटाई की। जमीन नाम कराने को लेकर दो सगे भाइयों ने माता-पिता पर लाठी से हमला कर दिया। इस दौरान घर में मौजूद तीसरे भाई ने बीच बचाव करते हुए घायल मां-बाप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल जगदीश पुत्र बाबू गुर्जर (60) ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। जिनमें से दो बड़े बेटे जीतेंद्र और सुरेंद्र ने कुछ दिनों पहले 10 बीघा जमीन में से अपना हिस्सा मांगा था। जिसके बाद उसने दोनों बेटों को उनका हिस्सा दे दिया। बंटवारा होने के बाद जगदीश अपने छोटे बेटे की शादी कराना चाह रहा था। उसके दोनों बड़े बेटे नाराज हो गए। घायल ने बताया कि उसके दोनों बड़े बेटों ने खेत की जमीन नाम कराने के लिए कहा। इस पर दोनों को छोटे बेटे की शादी के बाद जमीन नाम कराने के लिए कह दिया गया।

शादी के बाद जमीन नाम कराने की बात सुनते ही दोनों आरोपी जितेंद्र और सुरेंद्र ने लाठी-डंडों से मां-बाप की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच घर में मौजूद तीसरा बेटा देवेंद्र मौके पर पहुंच गया। जिसने बीच-बचाव करते हुए घायल मां रामवती (55) और पिता जगदीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले को लेकर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर उसके दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें