फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: एक करोड़ की अवैध शराब गुजरात ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया ट्रक

Fri, 26 Jan 2024 10:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

जामसर थाना अधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि श्री गंगानगर की ओर से आ रहे ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से अवैध शराब की 1143 पेटियां जब्त की गईं। इसकी कीमत करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर पुलिस ने बड़ी मात्रा में तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त की है। शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक रुकवाकर तलाशी तो उसमें से हरियाणा और पंजाब मेड अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की गईं हैं। पुलिस ने ट्रक चालक बालाराम पुत्र उम्मेदाराम निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


जामसर थाना अधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर श्री गंगानगर की ओर से आ रहे ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से अलग-अलग ब्रांड की 1143 अवैध शराब पेटियां जब्त की गईं। ट्रक से बरामद की गई शराब गुजरात ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें