फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: स्मैक बेचने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में खरीद फरोख्त की बात कबूली

Tue, 27 Aug 2024 11:09 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli: मासलपुर थाना पुलिस ने जिले में स्मैक बेचने के आरोपी तस्कर को बारां से गिरफ्तार किया है। आरोपी फूल चन्द को पुलिस ने अकलेरा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मैक बेचने के आरोपी फूल चन्द को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि फूल चन्द ने लांगरा थान क्षेत्र निवासी भूर सिंह मीना को स्मैक की सप्लाई की थी। पुलिस आरोपी तस्कर से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। मासलपुर थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि स्मैक तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पूर्व में भूर सिंह मीना निवासी गढ़ी थाना लांगरा से 6.58 ग्राम स्मैक जब्त की थी।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी भूर सिंह ने बताया कि उसे फूल चन्द मीना जिला बारां ने स्मैक सप्लाइ की थी। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी फूल चन्द पुत्र कालू लाल मीना निवासी भटगांव पुलिस थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी माध्यमों से प्राप्त इनपुट के आधार पर आरोपी को पेट्रोल पम्प अकलेरा जिला बारां से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें