फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali: अंतरराज्यीय चोर गैंग के छह आरोपी गिरफ्तार, महिलाओं को बातों में उलझा बैग से चुरा लेते थे सोने-चांदी के आभूषण

Sat, 12 Mar 2022 05:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पाली में पुलिस ने छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये चोर बस में अकेली सफर कर रही महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे।
विज्ञापन
पाली में चोर गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली की सोजत थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये शातिर चोर बसों में अकेली सफर कर रही महिलाओं को बातों में उलझा कर उनका सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस आरोपियों से चोरी के माल के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पाली एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि 27 जनवरी 2022 को सांडिया निवासी तुलसी देवी देवासी ने सोजत सिटी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रोडवेज बस में बैठकर अपने पीहर शादी में जा रही थी। उसके पास एक बैग में 45 तोले सोना और चांदी के जेवरात रखे हुए थे। उसके पास खड़े चार पांच व्यक्तियों ने उसका बैग सीट के ऊपर की जाली पर रखवा दिया। बाद में पीहर आकर चेक किया तो उसमें से जेवरात नदारद थे। रिपोर्ट पर थाना सोजत सिटी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया गया।


एसपी दुष्यंत ने बताया कि इन वारदातों के खुलासे के लिए थानाधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में थाना सोजत सिटी से एक विशेष टीम गठित की गई। गठित विशेष टीम ने साइबर सेल के सहयोग से इस अंतर राज्य गैंग के छह आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया। इस गैंग की गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल गौतम आचार्य की मुख्य भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें